filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 44;

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया नंबर-1 में हुई चोरी की बढ़ी घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का दावा किया है। 

बिठौरिया नंबर-1 निवासी हेमचंद लोहनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह 2-5 मार्च के बीच अपने पैतृक गांव गए हुए थे। लोहनी के मुताबिक, हल्द्वानी लौटने पर उन्हें घर का ताला टूटा मिला और अज्ञात चोरों ने घर में रखे जेवरात व नकदी चोरी कर ली थी। एसएसपी मंजुनाथ टीसी के मुताबिक,  मामले के खुलासे के लिए विशेष टीम बनाई गई थी। उन्होंने बताया कि टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर एक संदिग्ध की पहचान की।

पुलिस ने घेराबंदी कर शुक्रवार को संदिग्ध को हल्दीखाल जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी के मुताबिक, आरोपी की पहचान काठगोदाम के दमुवादूंगा चौफला निवासी 25 वर्षीय गौरव कुमार के रूप में हुई है। बकौल एसएसपी, गौरव के कब्जे से ₹13 लाख कीमत के करीब 6 तोले के सोने के जेवरात बरामद हुए हैं।

 उन्होंने बताया कि बरामद जेवरात में मंगलसूत्र, पौंची, नथ, झुमके आदि शामिल हैं। इसके साथ ही उसके पास से चांदी के सिक्के और नगदी मिलने का भी पुलिस ने दावा किया है। एसएसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को ₹2,000 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *