कुमाऊं

Nainital: जंगल में वन्य जीव ने महिला को बनाया शिकार, मिला क्षत-विक्षत शव

Nainital जिले में मानव वन्यजीव संघर्ष रुकने की एक और घटना सामने आई है। जंगली जीवों के हमलों के बढ़ने से ग्रामीणों में डर का माहौल है। बुधवार को भीमताल ब्लॉक के ज्योली गांव में पशुओं के लिए चारा लेने गई 50 वर्षीय एक महिला को वन्य जीव ने अपना शिकार बना लिया। घटना से ग्रामीणों में दहशत और वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को ज्योली गांव निवासी दया किशन की पत्नी हेमा देवी पत्नी चारा लेने जंगल गई थीं। बताया जा रहा है कि इस दौरान झाड़ियों में घात लगाकर बैठे वन्य जीव ने उन्हें घसीट लिया। जैसे ही हेमा के साथ गईं अन्य महिलाओं ने उनके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी वे उस तरफ दौड़े लेकिन तब तक वन्य जीव महिला को घने जंगल में ले जा चुका था। 

बाद में जंगल के अंदर पहुंचे वन कर्मियों और ग्रामीणों को महिला क्षत-विक्षत शव मिला। शिकार करने वाले वन्य जीव के बाघ होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। वहीं, वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल न जाने की सलाह दी है।

आदमखोर से निजात के लिए लगाया जाए पिंजरा: सांसद

नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने वन्य जीव के हमले में महिला की मौत होने पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने वन विभाग के मुखिया, डीएफओ और नैनीताल के जिलाधिकारी से कॉल पर बात करते हुए तत्काल पिंजरा लगवाने व अन्य उपाय करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आदमखोर जानवर से क्षेत्र के लोगों को निजात दिलाने के लिए उसे मारने समेत अन्य हरसंभव प्रयास किए जाएं। 

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

अवैध दवाखानों, हकीमों और झोलाछाप डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई: नैनीताल डीएम

नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व…

3 weeks ago

Haldwani: एमबीपीजी कॉलेज में ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ के तहत ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…

3 weeks ago

Uttarakhand: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; 6 लोग गिरफ्तार, किशोरी की गई रेस्क्यू

Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…

3 weeks ago

Haldwani की बेटी Poonam Bisht ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…

4 weeks ago

छात्रसंघ चुनाव: कल हल्द्वानी में डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, पार्किंग की क्या होगी व्यवस्था?

छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी में मंगलवार के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान…

4 weeks ago

भारी बारिश के बीच चोरगलिया में 2 मकानों पर गिरा पेड़, 2 लोग हुए घायल

उत्तराखंड के हल्द्वानी में जारी भारी बारिश के बीच रविवार को चोरगलिया इलाके के लाखनमंडी…

4 weeks ago