कुमाऊं

Nainital: अब जिले के 11 स्कूलों को भेजे गए नोटिस, ये रहा कारण

Nainital जिले में प्राइवेट स्कूलों की फीस, कोर्स और अन्य व्यवस्थाओं में अनियमितताओं की शिकायतें मिलने पर प्रशासन ने अब 11 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों पर मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद सिंह जायसवाल ने की है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हल्द्वानी, लालकुआं, रामनगर और भीमताल क्षेत्र के 17 स्कूलों को नोटिस जारी किए गए थे। 

किन स्कूलों को दिया गया नोटिस?

जानकारी के मुताबिक, प्रशासन ने रामनगर के गुरु नानक पब्लिक स्कूल, ओकवार्ड पब्लिक स्कूल, ग्रीन फील्ड एकेडमी, मदर ग्लोरी पब्लिक स्कूल और शाइनिंग स्टार स्कूल को नोटिस भेजा है। इसके साथ ही हल्द्वानी के ग्रीनवुड ग्लोबल स्कूल, निर्मला कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल व द सनबीम पब्लिक स्कूल को भी नोटिस थमाया गया है। इस लिस्ट में भवाली का डी विटो स्कूल और महर्षि विद्या मंदिर भी शामिल हैं। 

प्रशासन ने बताया कि शिकायतों की जांच में कुछ स्कूलों द्वारा एनसीईआरटी की किताबों के अलावा निजी प्रकाशनों की महंगी किताबें भी अनिवार्य की की जा रही हैं। इससे अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इसके साथ ही कुछ स्कूल विशिष्ट विक्रेताओं से किताबें एवं अन्य सामान खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं। वहीं, कुछ स्कूलों द्वारा अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अनिवार्य सूचनाओं को नहीं दर्शाने की शिकायत भी मिली है। 

नोटिस में स्कूलों को 15 दिन के अंदर बुक लिस्ट में संशोधन कर एनसीईआरटी की किताबों को प्राथमिकता देने और अनावश्यक व महंगी किताबें हटाने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही वेबसाइट पर बुक लिस्ट व फीस स्ट्रक्चर देने और अभिभावकों से वसूली गई अतिरिक्त धनराशि के समायोजन या वापसी के लिए जरुरी कार्रवाई करने को भी कहा गया है। 

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समयावधि में निर्देशों का अनुपालन न किए जाने की स्थिति में संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध मान्यता निरस्तीकरण/निलंबन, सीबीएसई को संबद्धता संबंधी कार्यवाही हेतु संस्तुति, अर्थदंड तथा अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ब्लॉक लेवल पर बनाई गई जांच समिति

इसके अलावा जिलाधिकारी के निर्देशों पर इन मामलों की जांच के लिए विकासखंड स्तर पर संयुक्त जांच समिति गठित की गई है। यह समिति निर्धारित समयावधि में जांच कर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।

NEWS DESK

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago