Uttarakhand के उत्तरकाशी जिले की पुलिस ने अफीम की अवैध खेती करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले में 31 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
उत्तरकाशी जिले के मोरी थाने की पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन व नशामुक्त अभियान के तहत मोरी इलाके में छापेमारी की। पुलिस ने बताया कि ग्राम पेंसर (कनुरा-तोक मार्ग) में की गई छापेमारी के दौरान करीब 75 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में उगाई जा रही अफीम/पोस्त की अवैध खेती को नष्ट किया गया। बकौल पुलिस, इस दौरान मौके से पोस्त/डंठल के सैंपल भी इकट्ठा किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि अफीम की ये खेती बिना लाइसेंस के की जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, अफीम की अवैध खेती करने के मामले में 31 जमीन मालिकों के खिलाफ मोरी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत 2 अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने कहा है कि उत्तरकाशी की एसपी कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार पर लगातार लगाम कसी जा रही है।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…