हरिद्वार जिले के बुग्गावाला इलाका 18 और 19 जून की दरमियानी रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। यहां देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक बदमाश को अरेस्ट कर लिया जबकि दूसरा फरार हो गया। 

पुलिस के अनुसार, यूपी बॉर्डर के पास जोनल चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया तो  उन्होंने टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की मानें तो इसके बाद की गई जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जिसकी पहचान इलाके के गोकुलवाला गांव निवासी लुकमान के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

वहीं, उसका साथी गुलजार अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस ने कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बकौल पुलिस,  लुकमान के पास 315 बोर का तमंचा, 2 खोखे, 2 कारतूस और अमानतगढ़ में हुई फायरिंग की घटना से जुड़े शख्स का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। 

खबर अपडेट हो रही है। विस्तृत जानकारी मिलने पर उपलब्ध कराई जाएगी। 

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *