उत्तराखंड

पुलिस ने स्पा सेंटरों पर मारा छापा, गड़बड़ी मिलने पर 10 से ज्यादा को कराया बंद

रुद्रपुर। पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने सोमवार को शहर के स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। इस दौरान गड़बड़ी मिलने पर टीम ने 10 से ज्यादा अवैध स्पा सेंटरों को अनिश्चितकाल के लिए बंद करा दिया। इसके साथ ही पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने के मामले में एक बार का भी चालान काटा है। टीम की इस कार्रवाई से स्पा सेंटरों संचालकों में हड़कंप मचा रहा। 

पुलिस ने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैकिंग यूनिट ने मेट्रोपोलिस मॉल में स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। आरोप है कि टीम ने जब इन स्पा सेंटरों के रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरे व फुटेज, लाइसेंस, मसाज कक्ष, कर्मचारियों के सत्यापन और संचालन से जुड़े दस्तावेजों समेत अन्य चीजों की जांच की तो कई खामियां मिलीं।

पुलिस ने इन स्पा सेंटरों का चालान काट कर ₹40,000 का जुर्माना वसूला है। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान 10 से ज्यादा अवैध स्पा सेंटरों का चालान काटे जाने के साथ ही उनमें अनिश्चितकाल के लिए ताले लगवाए गए हैं। ये स्पा सेंटर कागजों की जांच पूरी होने तक बंद रहेंगे। 

बार ने नाबालिग को परोसी गई शराब, कटा चालान

इस दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैकिंग यूनिट ने मेट्रोपोलिस मॉल में ही स्थित एक बार में भी छापा मारा। आरोप है कि इस दौरान बार में एक किशोर को शराब परोसी गई थी। इस पर पुलिस ने बार संचालक का चालान किया गया। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग को शराब पिलाने के मामले में ₹10,000 का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने कहा है कि अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Uttarakhand: नाले में मिला शख्स का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में गोल मड़ैया के पास रविवार रात  एक नाले में एक…

4 hours ago

Uttarakhand: खाई में गिरी कार, 3 युवकों की हुई मौत

पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…

20 hours ago

Uttarakhand: यहां मिला नेपाली शख्स का कंकाल, 7 महीने से था लापता

बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…

21 hours ago

Uttarakhand: जीजा-साली करवा रहे थे गंदा धंधा, इंस्टाग्राम से फंसाते थे लड़कियां

हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…

1 day ago

Nainital: 17 मार्च को यहां लगेगा रोजगार मेला, 500 पदों पर होगी भर्ती

नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का…

1 day ago

Haldwani: 150 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल कर पकड़ा गया 8 तोला सोना चोरी करने वाला शातिर

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया…

2 days ago