रुद्रपुर। शहर के सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज में होली मिलन समारोह के दौरान छात्रों के गुट आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है। मामले में फिलहाल किसी भी पक्ष ने पुलिस को शिकायत नहीं सौंपी है।
जानकारी के मुताबिक, कॉलेज कैंपस में होली मिलन कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच किसी बात को लेकर दो छात्र गुटों में तीखी नोकझोंक हुई जो धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हालत बिगड़ने पर कॉलेज प्रशासन और कुछ छात्रों ने बीच-बचाव कर मारपीट कर रहे छात्र गुटों को हटाया।
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में छात्र एक-दूसरे से गालीगलौज करते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इससे कॉलेज में पढ़ाई के माहौल को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो को घटना के दौरान वहां मौजूद कुछ स्टूडेंट्स ने रिकॉर्ड किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस अधिकारियों के हवाले से छपा है कि मामले में फिलहाल किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस ने मामले में जांच करने की बात कही है।
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में गोल मड़ैया के पास रविवार रात एक नाले में एक…
पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…
बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…
हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…
नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का…
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया…