उत्तराखंड

Rudrapur: फैक्ट्री कर्मी चोरी के बाद मुंह में छिपाकर ले जा रहा था इतनी चांदी, सब रह गए दंग

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर के सिडकुल क्षेत्र स्थित एक कंपनी में सुरक्षा जांच के दौरान चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक फैक्ट्री का कर्मचारी कथित तौर पर मुंह में चांदी छिपाकर उसे फैक्ट्री से बाहर ले जाने की कोशिश करते पकड़ा गया है। आरोपी को सिक्योरिटी जांच के दौरान पकड़ने का दावा किया गया है। मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिडकुल स्थित एक मेटल प्लांट में सिक्योरिटी हेड के पद पर तैनात रजनीश पाल ने पंतनगर थाने में सौंपी तहरीर में कहा है कि 29 जनवरी की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह मुख्य गेट पर सिक्योरिटी ऑफिसर के साथ ड्यूटी पर तैनात थे। बकौल पाल, इस दौरान ड्यूटी खत्म कर कंपनी से लौट रहे कर्मियों की जांच करने पर यूपी के शाहजहांपुर निवासी अरविंद कुमार पर शक हुआ। 

पाल का दावा है कि इस पर आधुनिक सुरक्षा उपकरण से उसकी जांच की गई। उन्होंने बताया कि तो जांच में अरविंद द्वारा अपने मुंह में करीब 170 ग्राम चांदी का टुकड़ा छिपाकर ले जाने की बात सामने आई। बरामद चांदी के टुकड़े की कीमत करीब 70,000 रुपये बताई गई है।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सिडकुल पुलिस ने जरुरी जानकारी जुटाई। मामले में पुलिस ने पाल की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Uttarakhand: नाले में मिला शख्स का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में गोल मड़ैया के पास रविवार रात  एक नाले में एक…

4 hours ago

Uttarakhand: खाई में गिरी कार, 3 युवकों की हुई मौत

पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…

20 hours ago

Uttarakhand: यहां मिला नेपाली शख्स का कंकाल, 7 महीने से था लापता

बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…

21 hours ago

Uttarakhand: जीजा-साली करवा रहे थे गंदा धंधा, इंस्टाग्राम से फंसाते थे लड़कियां

हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…

1 day ago

Nainital: 17 मार्च को यहां लगेगा रोजगार मेला, 500 पदों पर होगी भर्ती

नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का…

1 day ago

Haldwani: 150 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल कर पकड़ा गया 8 तोला सोना चोरी करने वाला शातिर

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया…

2 days ago