पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के आईटीआई थाने की पुलिस ने गंदे काम कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में गिरोह की 2 महिलाओं समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के चंगुल से एक किशोरी को भी छुड़ाया गया है। पुलिस ने बताया कि किशोरी मई 2025 से लापता चल रही थी।
पुलिस ने बताया कि लापता किशोरी को हरियावाला इलाके के एक मकान में बंधक बनाकर रखे जाने की सूचना पर छापेमारी की गई। पुलिस के मुताबिक, शुरूआती जांच में आरोपियों द्वारा किशोरी को लंबे समय तक बंधक बनाकर उससे जबरन देह व्यापार कराने की बात सामने आई है।
बकौल पुलिस, पीड़िता के साथ गैंग रेप की पुष्टि भी हुई है। मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने किशोरी को आरोपियों के चंगुल से मुक्त करा लिया है।
पुलिस ने मौके से चार आरोपियों- जाहिद, शिवम और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग फरार चल रहे हैं। बकौल पुलिस, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं। पुलिस ने ये पूरी कार्रवाई एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में की है।
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में गोल मड़ैया के पास रविवार रात एक नाले में एक…
पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…
बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…
हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…
नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का…
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया…