उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (उत्तराखंड बोर्ड) के परीक्षार्थियों का Uttarakhand Board Result का इन्तजार जल्द खत्म होने वाला है। दरअसल, Uttarakhand Board ने बताया है कि हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट 25 अप्रैल को घोषित किया जाएगा।
सोमवार को उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने बताया कि राज्य के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में रिजल्ट घोषित होगा। उन्होंने बताया कि बोर्ड के सभापति व माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल सती सुबह 10 बजे रामनगर बोर्ड के सभागार में रिजल्ट घोषित करेंगे।
सिमल्टी ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड की विभागीय वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर रिजल्ट देखा जा सकेगा। इसमें विद्यार्थी अपना रोल नंबर दर्ज कर मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही विद्यालयों को उनके पोर्टल पर भी बोर्ड कार्यालय से रिजल्ट अपलोड किया जाएगा।
गौरतलब है कि उत्तराखंड बोर्ड की 2026 की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च तक चली थीं। इसमें कुल 2,15,252 विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें से हाईस्कूल में 1,12,266 और इंटरमीडिएट में 1,02,986 छात्र-छात्राओं ने परीक्षाएं दीं। परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में 1,261 केंद्र बनाए गए थे जिनमें 50 एकल केंद्र और 1,211 मिश्रित केंद्र शामिल थे। वहीं 156 केंद्र संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील केंद्र बनाए गए थे। पिछले साल 19 अप्रैल को रिजल्ट घोषित हुआ था।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…