उत्तराखंड

Haldwani: मां के साथ आंगनबाड़ी से लौट रही मासूम को बस ने कुचला, हुआ बवाल

Haldwani के रानीबाग इलाके में 4 साल की मासूम बच्ची को रोडवेज बस ने कुचल दिया। इससे वहां बवाल हो गया और गुस्साए लोगों ने बस के शीशे तोड़ दिए। वहीं, मौके से भाग रहे बस ड्राइवर को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से यूपी के बीसलपुर निवासी जीवन लाल रानीबाग स्थित एक संस्थान में मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी राजकुमारी सोमवार को पति को खाना परोसकर बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र से लेने गई। इस दौरान कुछ अन्य बच्चे भी उनेके साथ लौट रहे थे। इसी बीच नैनीताल की ओर से हल्द्वानी को आ रही रोडवेज बस ने उनकी 4 वर्षीय बेटी कनक को कथित तौर पर कुचल दिया। 

वहीं, घटना से गुस्साए लोगों ने मौके पर हंगामा करते हुए बस के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान मौके से भागने की कोशिश कर रहे बस चालक को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात को संभाला। पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। 

खाना छोड़कर मौके पर पहुंचे कनक के पिता, गश खाकर गिरे

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर मचने पर कनक के पिता जीवन खाना छोड़कर मौके की ओर दौड़े। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिटिया की मौत के चलते जीवन कई बार गश खाकर गिरे। हादसे के बाद बच्ची की मां और अन्य परिजन का भी रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस और प्रशासन से न्याय के गुहार लगाई है।

NEWS DESK

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago