उत्तराखंड

Uttarakhand: अवैध खनन से जुड़े केस में संदिग्ध भूमिका पर चौकी प्रभारी समेत 6 सस्पेंड

हरिद्वार। जिले के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने इकबालपुर पुलिस चौकी में तैनात पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई अवैध खनन से जुड़ा एक ऑडियो सामने आने के बाद की गई है। सरकार ने कहा है कि राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह कार्रवाई हुई है।  

दरअसल, इकबालपुर क्षेत्र में अवैध खनन से जुड़े मामले में पुलिस कर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने चौकी प्रभारी समेत पूरी चौकी के 6 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। उन्होंने एसपी देहात को मामले की विस्तृत जांच करने का आदेश भी दिया है। 

ये पुलिस कर्मी किए गए हैं निलंबित

निलंबित किए गए पुलिस कर्मियों में इकबालपुर चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर नवीन सिंह चौहान, हेड कॉन्स्टेबल वीरेंद्र शर्मा, हरेंद्र, कॉन्स्टेबल विपिन कुमार, देवेश सिंह और प्रदीप शामिल हैं।

मामले की हो निष्पक्ष और त्वरित जांच: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अफसरों को मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई भी की जाए। बकौल सीएम धामी, राज्य में अवैध खनन, भ्रष्टाचार या किसी भी प्रकार की अनियमितता को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पर है अगर वे ही अपने कर्तव्यों में लापरवाही या अनुचित गतिविधियों में शामिल पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago