हल्द्वानी। Uttarakhand सरकार ने विदेशी भाषाएं सीखने की इच्छा रखने वालों के लिए खुशखबरी दी है। दरअसल, विधानसभा के बजट सत्र में एक सवाल के जवाब में सरकार की ओर से अल्मोड़ा में लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा की गई है।
दरअसल, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत संचालित लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर के संबंध में सदन में सवाल पूछा। इसके जवाब में कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि वर्तमान में यह सेंटर 2023 से सिर्फ देहरादून में संचालित हो रहा है।
उन्होंने बताया कि इस सेंटर में अलग-अलग भाषाओं की ट्रेनिंग दी जा रही है और यहीं से उनकी जॉब की भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभाग को इन सेंटरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है जिससे ज्यादा-से-ज्यादा बच्चों को इसका फायदा मिल सके। इस दौरान बहुगुणा ने सरकार की ओर से अल्मोड़ा में लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा की।
सरकार के मुताबिक, मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना में ट्रेनिंग का जो बजट सिर्फ ₹75 लाख का था, उसे इस बार बढ़ाकर ₹3.3 करोड़ कर दिया गया है। मंत्री ने बताया कि सेंटर में बच्चों को 8 से 10 महीने की ट्रेनिंग दी जाती है। उन्होंने बताया कि यहां 16 अधिकृत एजेंसियों के जरिए ट्रेनिंग दी जा रही है।
सदन में कौशल विकास मंत्री बहुगुणा ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत अब तक 147 बच्चों को विदेशी भाषाओं की ट्रेनिंग दी गई है। बहुगुणा के मुताबिक, अब तक कुल 92 बच्चों की अलग-अलग देशों में नौकरी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि 10 और बच्चों के लिए सऊदी अरब में नौकरी के प्रस्ताव आए हैं।
बकौल बहुगुणा, पश्चिम एशिया में युद्ध के हालात के बीच राज्य सरकार उन लोगों की भी पूरी चिंता कर रही है, जिन्हें इस योजना के जरिए विदेश में जॉब मिली है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब में काम कर रहे लोगों से बात हुई है और वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…