क्राइम

Uttarakhand: रंजिश में शख्स की हत्या, शव को बाइक संग बांध गंगा में डुबाया; 4 गिरफ्तार

Uttarakhand के हरिद्वार जिले की पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा किया है। लक्सर कोतवाली की पुलिस ने करीब 10 दिन पहले लापता शख्स के शव और बाइक को बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, शख्स की हत्या कारोबार व पारिवारिक रंजिश को लेकर की गई थी और उसके शव को बाइक के साथ बांधकर गंगा नदी में डुबोया गया था। घटना को उसके गांव के ही रहने वाले लोगों ने कथित तौर पर रंजिश का बदला लेने के लिए अंधेरी रात में अंजाम दिया था। 

जानकारी के मुताबिक, 2-3 अगस्त की रात बाइक से घर लौट रहे शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान गुमशुदा हो गए थे और उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। इसके पर उनके परिजन ने लक्सर कोतवाली में शिकायत दी थी।

पुलिस के मुताबिक, घटना के विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से जांच की गई। बकौल पुलिस, आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मोबाइल नेटवर्क के टावरों से मिले तकनीकी साक्ष्यों समेत अन्य साक्ष्यों की जांच भी की गई। इसके साथ ही पुलिस ने मैनुअल पुलिसिंग कर मृतक से जुड़ी जानकारी भी जुटाई। 

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान गुमशुदा अंकित की अपने ही गांव के रहने वाले सचिन, मेहकार, कुलवंत व अंकित उर्फ फौजी से कुछ समय से रंजिश चलने की बात सामने आई। इस पर पुलिस ने लक्सर कोतवाली में केस दर्ज करने के बाद चारों से पूछताछ की।  

बकौल पुलिस, सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूला और बताया कि गुमशुदा अंकित चौहान की उन चारों व्यक्ति ने मिलकर 2 तारीख की रात को हत्या कर दी है। पुलिस की मानें तो आरोपियों ने ये भी बताया कि उन लोगों ने चौहान के शव को शिवपुरी गांव के पास बनी खुसरो की ठोकर से उसकी बाइक के साथ बांधकर गंगा नदी में डुबो दिया है।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक अंकित काफी समय से उन्हें परेशान कर रहा था और ट्रैक्टर-ट्राली के खनन में उनकी मुखबिरी करके उन्हें पकड़वाया करता था। इससे उन्हें रुपयों का काफी नुकसान हो रहा था। बकौल पुलिस, इसी के चलते चारों आरोपियों ने अंकित को रास्ते से हटाने का फैसला लिया और 2 तारीख की रात को उसके घर लौटने के दौरान बाइक रोककर रास्ते में ही उसकी हत्या कर दी। 

पुलिस ने आरोपियों द्वारा बताई गई जगह पर तलाशी के लिए एसडीआरएफ की टीम को उतारा। पुलिस ने दावा किया है कि गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बार गंगा नदी में डूबे बाइक व शव को बरामद कर लिया गया है। बकौल पुलिस, आरोपियों में शामिल अंकित चौहान उर्फ फौजी पहले भी खानपुर इलाके में हत्या के मामले में जेल जा चुका है। 

NEWS DESK

Recent Posts

Uttarakhand: ED ने हरीश रावत के पूर्व OSD के घर पर मारा छापा, हरदा बोले- कांग्रेस के पदों से चाहूंगा हटना

ED ने Uttarakhand के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में OSD रहे चंदन सिंह…

28 minutes ago

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago