देहरादून पुलिस को 2013 से 2016 के बीच अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक में हुए करोड़ों रुपये के कथित गबन केस में बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने बैंक के तत्कालीन आईटी ऑफिसर और कथित टेक्निकल मास्टरमाइंड को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर सॉफ्टवेयर में फर्जी एंट्री कर करोड़ों रुपये का खेल किया था।
दून पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 52 वर्षीय गणेश जैन के रूप में हुई है। वह वर्तमान में दिल्ली के एक बैंक में आईटी ऑफिसर के पद पर काम कर रहा है। आरोप है कि गणेश जैन ने अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक महावीर सिंह और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर बैंक के सॉफ्टवेयर में फर्जी एंट्रियां कीं और करोड़ों रुपये की रकम निजी खातों में ट्रांसफर करवाई।
जांच में सामने आया है कि 20 जेसीबी मशीनें खरीदने के नाम पर करीब 4 करोड़ 80 लाख रुपये का फर्जी लोन स्वीकृत कराया गया था। आरोप है कि इस पूरी राशि का दुरुपयोग किया गया। इस पूरे मामले का खुलासा फॉरेंसिक ऑडिट के दौरान हुआ। पुलिस इस मामले में तत्कालीन बैंक प्रबंधक महावीर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस मामले के अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…