अल्मोड़ा (Uttarakhand) जिले की पुलिस ने रानीखेत तहसील के ऐना गांव में हुई 20 वर्षीय सागर नामक छात्र की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों बाद दबोच लिया। बकौल पुलिस, उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल घन और चाकू बरामद बरामद हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, 10 जुलाई की रात ऐना गांव में एक शख्स की हत्या और दो महिलाओं पर जानलेवा हमले की सूचना मिलने पर एसएसपी चंद्रशेखर घोडके समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस का दावा है कि केस दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर मामले में गांव के ही रहने वाले नामजद आरोपी 35 वर्षीय जगत सिंह बोरा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, जगत ने पूछताछ में बताया कि लगभग 2 महीने पहले एक शादी समारोह के दौरान हुई कहासुनी को लेकर उसके दोस्त और मृतक व उसके भाई के बीच विवाद हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह लड़ाई स्कूटर पर स्क्रैच लगने के बाद शुरू हुई थी। बकौल पुलिस, उस घटना से पैदा हुई आपसी रंजिश के चलते जगत ने घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लोहे का घन और चाकू भी बरामद कर लिया है। गौरतलब है कि इस घटना में घायल हुईं सागर की बुआ और दादी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…