Uttarakhand के हल्द्वानी में गौलापार-तीनपानी फ्लाईओवर पर शनिवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां कार की चपेट में आने से चार दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों में तीन युवक और एक किशोर शामिल है। मौके से क्षतिग्रस्त स्कूटर बरामद हुआ है। हादसे से इलाके में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 10 बजे एक कार ने गौलापार-तीनपानी फ्लाईओवर पर राहुल राजपूत (17), आदित्य टम्टा (18), शिवम (25) और बेरीपड़ाव निवासी अंशु आर्य (20) को रौंद दिया। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आदित्य की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि मौके पर एक स्कूटर क्षतिग्रस्त स्थिति में मिला है। उन्होंने बताया कि घटना की असली वजह का खुलासा जांच में होगा। हादसे के बाद मृतकों के परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
नोट- खबर अपडेट हो रही है।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…