उत्तराखंड

Uttarakhand: मंदिर में सिर कुचलकर सेवादार की हत्या, लहूलुहान हालत में मिला शव

Uttarakhand में हरिद्वार के लक्सर इलाके में भोगपुर गांव स्थित मंदिर के सेवादार की निर्मम हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। रविवार को सेवादार का शव लहुलूहान पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में मंदिर से जुड़े संजय सैनी की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, यूपी स्थित मुजफ्फरनगर ज़िले के गोधना गांव निवासी 65 वर्षीय राजवीर नामक शख्स लंबे समय से मंदिर में रहकर पूजा-पाठ व सेवा कार्य करते थे। रविवार सुबह जब ग्रामीण पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो वह मंदिर परिसर में लहूलुहान हालत में पड़े मिले। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस के आला अफसर और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने शनिवार रात राजवीर की हत्या किसी भारी वस्तु से उनका सिर कुचलकर की गई है।वहीं, इलाके में इस हत्याकांड के बाद सनसनी फैली हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस से घटना का खुलासा जल्द से जल्द करने की मांग की है।

पुलिस ने मौके का मुआयना करने के साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक करने के साथ ही इलाके के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

NEWS DESK

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago