नैनीताल जिले (Uttarakhand) में सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर भवाली स्थित ढैला गांव से करीब 500 मीटर पहले एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। 

पुलिस ने बताया कि घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने इलाके के लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया लेकिन घटना में 2 महिलाओं, 2 पुरुषों और 1 बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। बचाव कर्मियों ने सभी शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया।

मृतकों की पहचान खटीमा निवासी 48 वर्षीय भूपेंद्र सिंह चुफाल, उनकी पत्नी सीमा कैड़ा (45), उनके बेटे वासु चुफाल (19) और बेटी रवी (12) के रूप में हुई है। हादसे में कार चालक आलम नगर लखनऊ निवासी अनुज कुमार मिश्रा (34)  की भी मौत हो गई। 

पुलिस ने बताया कि हादसे के संबंध में जरुरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच भी कर रही है। मौके पर एसपी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र, सीओ रविकांत सेमवाल समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


https://www.youtube.com/shorts/2vXvZVIFL9w

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *