समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में शामिल सीएम धामी व विभाग के अफसर।
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभाग की फरवरी 2026 की पेंशन किश्त का वन-क्लिक के जरिए पेमेंट किया। उन्होंने 9.57 लाख से ज्यादा लोगों को कुल ₹141.91 करोड़ बांटे। सरकार के मुताबिक, इसमें मासिक पेंशन के साथ-साथ एरियर भुगतान का पैसा भी शामिल है।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अफसरों को पेंशन योजनाओं की जानकारी ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों से वंचित और कमजोर वर्ग के लोगों को योजनाओं से जोड़ने के लिए इनोवेटिव नवाचार आधारित प्रभावी एक्शन प्लान पेश करने को भी कहा। सीएम धामी ने कहा कि पेंशन के मामलों का निपटारा पूरी तत्परता और समय सीमा के अंदर किया जाए।
उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाएं केवल आर्थिक सहायता नहीं बल्कि राज्य सरकार की संवेदनशीलता, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के संकल्प की सशक्त अभिव्यक्ति हैं। सीएम धामी ने कहा कि समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद लोगों की लगातार आर्थिक मदद की जाएगी।
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में गोल मड़ैया के पास रविवार रात एक नाले में एक…
पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…
बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…
हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…
नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का…
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया…