टिहरी गढ़वाल (Uttarakhand) जिले के घनसाली इलाके में एक युवती की पहली वेडिंग एनिवर्सरी के दिन संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। युवती के परिजन ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। इससे इलाके में शोक के साथ ही आक्रोश भी फैल गया।
जानकारी के मुताबिक, इलाके की 22 वर्षीय युवती पूनम ने शनिवार देर रात परिजन से तबीयत बिगड़ने की बात कही। इस पर पूनम के ससुर व पति उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पूनम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं, मामले की जानकारी मिलने पर पूनम के मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने पूनम के पति व सास-ससुर पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा कर दिया। पूनम के पिता शिव सिंह बिष्ट ने बताया कि वह 21 अप्रैल को मायके आई थी और 25 अप्रैल को ससुराल लौटी थी। उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल की रात पूनम की मौत के बाद भी उन्हें कॉल कर उसकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी गई।
परिजन का दावा है कि ससुराल वाले पूनम को दहेज के लिए लगातार परेशान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शव पर चोट के निशान भी हैं। पूनम के मायके वालों ने कहा कि इस घटना को छिपाने की कोशिश भी की गई है। वहीं, पुलिस ने पूनम के पिता की तहरीर पर केस दर्ज करने के साथ ही उसके ससुर कुंवर सिंह को हिरासत में ले लिया है।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…