हल्द्वानी। नैनीताल जिले के लालकुआं इलाके में 5 दिन पहले मॉर्निंग वॉक के लिए निकले एक बुजुर्ग का शव जंगल से बरामद हुआ है। इससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। 

जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर 2 निवासी 70 वर्षीय तुलसी राम 27 मार्च की तड़के घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले लेकिन घर नहीं लौटे। वहीं, गुरुवार को एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में वन विकास निगम डिपो संख्या-4 के पास जंगल में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस टीम के मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त तुलसी राम के रूप में होने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

पुलिस ने आशंका जताई है कि बुजुर्ग जंगल से बाहर नहीं निकाल पाए होंगे और उनकी लगातार भूखे रहने के चलते मौत हुई होगी। पुलिस को उनकी मौत 2 दिन पहले होने का अंदेशा है। बताया जा रहा है कि तुलसी के बेटे त्रिलोक आर्य स्टेशन तिराहे पर एक रेस्टोरेंट चलाते हैं। घटना से तुलसी के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में शोक की लहर है। 

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *