Haldwani के रानीबाग इलाके में 4 साल की मासूम बच्ची को रोडवेज बस ने कुचल दिया। इससे वहां बवाल हो गया और गुस्साए लोगों ने बस के शीशे तोड़ दिए। वहीं, मौके से भाग रहे बस ड्राइवर को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, मूल रूप से यूपी के बीसलपुर निवासी जीवन लाल रानीबाग स्थित एक संस्थान में मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी राजकुमारी सोमवार को पति को खाना परोसकर बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र से लेने गई। इस दौरान कुछ अन्य बच्चे भी उनेके साथ लौट रहे थे। इसी बीच नैनीताल की ओर से हल्द्वानी को आ रही रोडवेज बस ने उनकी 4 वर्षीय बेटी कनक को कथित तौर पर कुचल दिया। वहीं, घटना से गुस्साए लोगों ने मौके पर हंगामा करते हुए बस के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान मौके से भागने की कोशिश कर रहे बस चालक को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात को संभाला। पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। खाना छोड़कर मौके पर पहुंचे कनक के पिता, गश खाकर गिरे घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर मचने पर कनक के पिता जीवन खाना छोड़कर मौके की ओर दौड़े। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिटिया की मौत के चलते जीवन कई बार गश खाकर गिरे। हादसे के बाद बच्ची की मां और अन्य परिजन का भी रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस और प्रशासन से न्याय के गुहार लगाई है। Post navigation Uttarakhand: किशोरी को Bangalore ले गई पड़ोसन, अवैध धंधे में धकेलने की थी तैयारी Uttarakhand Board Result: इंतजार होगा खत्म, 25 अप्रैल को आएगा रिजल्ट