Uttarakhand के Haridwar जिले की पुलिस को ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बेंगलुरु (Bangalore) कर्नाटक से एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पकड़ी गई महिला हरिद्वार से बहला फुसलाकर एक किशोरी को बेंगलुरु ले गई थी और उसे अवैध धंधे के दलदल में फंसाना चाहती थी। महिला किशोरी के पड़ोस में रहती है। पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों किशोरी की मां ने तहरीर देकर बेटी के लापता होने की जानकारी दी। महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी बेटी को पड़ोस में रहने वाली एक महिला कपड़े खरीदवाने के बहाने अपने साथ ले गई, तब से वह फरार है। इसके साथ ही उसने पुलिस को बेटी व संदिग्ध महिला का मोबाइल फोन नंबर भी सौंपा। इस पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और दोनों के नंबर को सर्विलांस पर लगाकर लोकशन ट्रेस की। संदिग्ध महिला की लोकेशन बेंगलुरु (कर्नाटक) में मिली। पुलिस ने कर्नाटक से दोनों को बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला नाबालिग लड़की को रुड़की से सहारनपुर और सहारनपुर से लखनऊ स्थित उसके गांव ले जाने का झांसा देकर दिल्ली ले गई थी। आरोप है कि इसके बाद वह लड़की को गुमराह करते हुए दिल्ली से मंगलोर (हरिद्वार) वापस आने के नाम पर ट्रेन से बेंगलुरु (कर्नाटक) ले गई। पुलिस ने दावा किया कि इससे किशोरी गलत हाथों में जाने से बच गई। बकौल पुलिस, आरोपी महिला का उद्देश्य अपने खर्चे के लिए बच्ची से भीख मंगवाना और जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने का था। Post navigation Uttarakhand: कार व स्कूटर भिड़े, शादी से लौट रहे 3 दोस्तों की हुई मौत Haldwani: मां के साथ आंगनबाड़ी से लौट रही मासूम को बस ने कुचला, हुआ बवाल