ऊधमसिंह नगर (Uttarakhand) स्थित काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 1 मई को रामपुर के स्वार की रहने वालीं चंद्रवती नामक महिला ने बेटे कुलवंत सिंह के 25 अप्रैल से लापता होने की जानकारी दी। इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर संदिग्धों व अन्य लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि इस बीच 25 अप्रैल को ही कुलवंत व उसकी पत्नी के बीच विवाद होने और इसके बाद ही उसके लापता होने की बात सामने आई। एसएसपी के मुताबिक, इस बीच कुलवंत की पत्नी से सख्ती से पूछताछ की गई तो मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में कुलवंत की पत्नी ने अपने प्रेमी कपिल मौर्य उर्फ राहुल के साथ मिलकर उसकी हत्या करने की बात स्वीकारी है। बकौल एसएसपी, महिला ने कपिल से शराब में मिलाने के लिए जहर मंगवाया था। महिला ने पुलिस को बताया कि कपिल व उसने कुलवंत को शराब में जहर मिलाकर पिलाया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद दोनों ने उसके शव को कार से ले जाकर तुमड़िया डैम से निकलने वाली बड़ी नहर में एनएच 74 बाईपास पुल से बहते पानी में फेंक दिया। पुलिस ने रविवार को इस मामले का खुलासा 36 घंटे के अंदर करने के साथ ही महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड की वजह अवैध संबंध बना। बकौल पुलिस, महिला का पति इस अवैध संबंध में रास्ते का कांटा बन रहा था। Post navigation Uttarakhand: स्पा सेंटर में अवैध धंधे का भंडाफोड़, 4 महिलाएं की गईं रेस्क्यू Uttarakhand: इस जिले में अफीम की अवैध खेती करने वाले 31 लोगों पर केस दर्ज