Uttarakhand के Udham singh Nagar जिले की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने रुद्रपुर स्थित सन सिटी कॉम्प्लेक्स के एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से स्पा संचालक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, नकदी, कस्टमर एंट्री रजिस्टर और आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक, इस दौरान टीम द्वारा स्पा सेंटर के अंदर तलाशी लिए जाने पर भी आपत्तिजनक सामान मिला है। सभी सामान और रजिस्टर आदि को जब्त कर लिया गया है। 

पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की है। पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर संचालक हरीश साह, कर्मचारी विकास कुमार और ओम विजय नामक ग्राहक को गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट्स, ग्राहक ने पुलिस पूछताछ में अवैध काम के लिए स्पा आने की बात स्वीकार की है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौके से 4 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है। पुलिस ने रेस्क्यू की गई महिलाओं को उनके परिजन को सौंप दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने मामले में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।

महिलाएं बोलीं- लालच देकर व दबाव बनाकर करवाया जा रहा था अवैध धंधा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे इस स्पा में लंबे समय कार्यरत हैं और उनसे जबरन देह व्यापार करवाया जाता है। स्पा संचालक पर महिलाओं को अतिरिक्त कमाई का लालच देने और दबाव बनकर अवैध धंधे में धकेलने का भी आरोप लगा है।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *