हल्द्वानी। बैंक ऑफ बड़ौदा रूरल सेल्फ इम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (RSETI) द्वारा 18 से 50 वर्ष की उम्र के युवक-युवतियों के लिए 31 दिनों का महिला सिलाई ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है। यह ट्रेनिंग प्रोग्राम गौलापार के कुंवरपुर स्थित हीरा कुंवर स्कूल के पीछे ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित होगा। जानकारी के मुताबिक, ट्रेनिंग प्रोग्राम 11 मई 2026 से शुरू होगा। इस ट्रेनिंग के लिए 10 मई तक ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे और पूरे जिले के लिए 35 सीटें निर्धारित हैं। यह ट्रेनिंग पूरी तरह नि:शुल्क और आवासीय होगी। ट्रेनिंग प्रोग्राम की 75% सीटें (25 सीटें) ग्रामीण इलाकों के BPL परिवार के सदस्यों, NRLM के समूह (SHG) के परिवार के सदस्यों और मनरेगा परिवार के सदस्यों के लिए आरक्षित हैं। रूरल सेल्फ इम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के निदेशक अतुल कुमार पांडेय ने कहा है कि इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेने के इच्छुक लोग ट्रेनिंग सेंटर में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा की मोबाइल फोन नंबर 8477009546, 9756947425, 84449692209 व 8630886903 या फोन नंबर 05946-266095 पर कॉल करके भी जानकारी ले सकते। Post navigation Dehradun डीएम ने मारा छापा, स्टांप फीस चोरी व प्रतिबंधित जमीन की रजिस्ट्री का हुआ खुलासा Uttarakhand: ₹1.5 करोड़ के हाथी दांत के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार