अल्मोड़ा (Uttarakhand) जिले की रानीखेत तहसील के ऐना गांव में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी। वहीं, बीचबचाव करने पहुंची महिलाओं को घायल कर दिया। मृतक युवक छात्र था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तयारी भी कर रहा था। जानकारी के मुताबिक, सिमोली गांव निवासी 20 वर्षीय युवक ऐना स्थित अपनी बुआ के घर आया हुआ था। आरोप है कि शुक्रवार रात कुछ अज्ञात लोग घर में घुसे और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान युवक की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं, चीख पुकार सुनकर वहां पहुंची घर की महिलाएं पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। इसमें युवक की बुआ समेत अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है और लोगों ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। Post navigation Uttarakhand: ट्रक में मिला ड्राइवर का शव, फैली सनसनी Uttarakhand: 2 माह पुरानी लड़ाई का बदला लेने के लिए की गई थी छात्र की हत्या