नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला लिया है। मौसम विभाग द्वारा 14 अगस्त को नैनीताल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी सरकारी, अर्धसरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में 14 अगस्त को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। यह आदेश कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों पर लागू होगा। Post navigation Haldwani: MBPG कॉलेज में AI पर नेशनल वर्कशॉप हुई शुरू, स्टूडेंट्स ने सीखे गुर Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें