Almora जिले के भिकियासैंण इलाके में गुरुवार सुबह सवेरे एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह रापड़-गगोडा-चमडखान-सोनी रानीखेत मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। हादसे में कार के परख्च्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। बचाव दलों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और शवों को खाई से बाहर निकाला। मृतकों में सनेटी गांव के भुवन और दौड़ाखाल गांव निवासी कैलाश चंद्र शामिल हैं जबकि तीसरे मृतक की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो पाई है। बकौल रिपोर्ट्स, कार रानीखेत की ओर जा रही थी। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है और पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। Post navigation Dehradun: पुलिस ने अपार्टमेंट में छापा मारकर किया लाखों के जुए के खेल का भंडाफोड़, 18 लोग गिरफ्तार Nainital: डीएम ने इन 3 बदमाशों को ‘गुंडा’ घोषित कर 6 महीने के लिए किया तड़ीपार