उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की पूर्व बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पीसी जोशी का सोमवार सुबह करीब 7 बजे निधन हो गया है। पूर्व सांसद ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह सूचना दी है। जोशी के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दुःख जताया है।
पूर्व बीजेपी सांसद जोशी ने बताया कि उनके पति का निधन लखनऊ के एसजीपीजीआई में हुआ है। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह प्रयागराज में किया जाएगा। बकौल जोशी, वे सोमवार शाम करीब 4 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि जोशी कुछ समय से बीमार चल रहे थे। जानकारी के मुताबिक, पीसी जोशी पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर थे।
उनके निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है। दोनों नेताओं ने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की है।
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व…
हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…
Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…
Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…
छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी में मंगलवार के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान…
उत्तराखंड के हल्द्वानी में जारी भारी बारिश के बीच रविवार को चोरगलिया इलाके के लाखनमंडी…