Uncategorized

देहरादून: खाई में गिरी यात्रियों से भरी रोडवेज बस, कम से कम 3 लोगों की मौत

देहरादून। विकासनगर में मंगलवार सुबह बड़ी दुर्घटना हो गई। यहां हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की बस खाई में गिर गई। हादसे में कम से कम 3 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।

दुर्घटनाग्रस्त हुई रोडवेज बस हिमाचल प्रदेश के नेरवा से पांवटा जा रही थी। खबरों के मुताबिक, बस क्वानू के पास खाई में गिरी है। बकौल रिपोर्ट्स, दुर्घटना में दो महिलाओं और एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो घटना में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

सीएम धामी ने जताया दुख
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “क्वानू-मीनस मोटर मार्ग, कालसी क्षेत्र (देहरादून) में हिमाचल परिवहन निगम की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।” उन्होंने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही उन्होंने डीएम से कॉल पर बात कर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राहत व बचाव कार्य शुरू करवाया है। बकौल सीएम धामी, सभी नजदीकी चिकित्सा केंद्रों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर में भर्ती कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना की है।

NEWS DESK

Recent Posts

Uttarakhand: नाले में मिला शख्स का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में गोल मड़ैया के पास रविवार रात  एक नाले में एक…

2 hours ago

Uttarakhand: खाई में गिरी कार, 3 युवकों की हुई मौत

पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…

18 hours ago

Uttarakhand: यहां मिला नेपाली शख्स का कंकाल, 7 महीने से था लापता

बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…

19 hours ago

Uttarakhand: जीजा-साली करवा रहे थे गंदा धंधा, इंस्टाग्राम से फंसाते थे लड़कियां

हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…

1 day ago

Nainital: 17 मार्च को यहां लगेगा रोजगार मेला, 500 पदों पर होगी भर्ती

नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का…

1 day ago

Haldwani: 150 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल कर पकड़ा गया 8 तोला सोना चोरी करने वाला शातिर

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया…

2 days ago