हल्द्वानी। शहर में विकास कार्यों के नाम पर सड़कों को खोदने का काम जारी है। पनचक्की रोड पर अंबिका विहार के पास सड़क के ऐसे ही गड्ढों ने ऐसी विनाश लीला रची कि एक परिवार के सिर से बुजुर्ग का साया उठ गया। यहां सीवेज लाइन के लिए खुदी सड़क पर ट्रक की चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग सुरेश चंद्र पांडे की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। घटना उस समय हुई जब पांडेय अपने किसी परिचित की अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद रानीबाग से शांति नगर स्थित अपने घर लौट रहे थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें उनका स्कूटर सीवेज लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क पर ट्रक से पास लेने के दौरान उसकी चपेट में आता दिख रहा है।
वहीं, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही ट्रक को कब्जे में ले लिया। पांडे, पंतनगर स्थित गोविंद बल्लभ पंत कृषि विद्यालय के कृषि वैज्ञानिक पद से रिटायर होने के बाद हल्द्वानी में पत्नी लता पांडे के साथ रहते थे। उनकी दो बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश है।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय पार्षद मुकुल बल्यूटिया ने घटना के लिए Uttarakhand State Development and Urban Development Authority (USDDA) को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पिछले दो महीने से सड़क पर जगह-जगह सीवेज लाइन डालने के लिए बड़े-बड़े गड्ढे खोदे गए हैं। बकौल बल्यूटिया, USDDA को कई बार सूचित करने के बावजूद इन गड्ढों को बंद नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज इन्हीं गड्ढों के कारण एक बुजुर्ग की जान गई है।
हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश भी घटना के बाद मौके पर पहुंचे और USDDA के प्रोजेक्ट मैनेजर से बात कर घटना पर रोष जताया। हृदयेश ने मीडिया से कहा कि वे एसपी ट्रैफिक से इस मार्ग को वन वे करने की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने इस मार्ग से मालवाहक वाहन ले जाए जाने पर भी आक्रोश जताया।
उन्होंने मीडिया को दी बाइट में अफसरों से इस मार्ग को वनवे करवाने की मांग की है। गौरतलब है कि विधायक ने शनिवार को USDDA के निदेशक कुलदीप सिंह के साथ बैठक कर अधूरे विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा था।
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में गोल मड़ैया के पास रविवार रात एक नाले में एक…
पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…
बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…
हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…
नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का…
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया…