हल्द्वानी। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा शनिवार को हल्द्वानी में ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ के समर्थन में मानव शृंखला बनाने से साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम ने भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत एमबीपीजी कॉलेज से हुई। इस दौरान मैंदोली ने कहा कि बीजेपी शुरू से ही ‘एक देश, एक चुनाव’ के पक्ष में रही है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग चुनाव होने से देश की अर्थव्यवस्था पर बड़ा दबाव पड़ता है। बकौल मैंदोली, जो पैसा देश के विकास पर खर्च होना चाहिए उसका एक बड़ा हिस्सा अलग-अलग राज्यो में अलग-अलग चुनावों में खर्च होता है। कार्यक्रम के दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने भी विचार व्यक्त किए। मानव शृंखला में हल्द्वानी के अलग-अलग स्कूलों के छात्र-छात्राएं, टीचर और अन्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में बीजेपी और युवा मोर्चा के कई पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी भी शामिल हुए। Post navigation नंदादेवी राजजात यात्रा 2026: 5 सितंबर को कुरुड़ मंदिर से होगा शुभारंभ, पूरा कार्यक्रम जारी Haldwani: कांग्रेस नेताओं ने प्रयागराज में संतों के अपमान के खिलाफ रखा मौन उपवास