हल्द्वानी। उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है कि एलपीजी बुकिंग के नाम पर धोखेबाज़ों का कॉल आने की आशंका है। पुलिस ने पोस्ट में लोगों के लिए ‘क्या करें’ और ‘क्या न करें’ की लिस्ट भी साझा की है। पुलिस ने कहा है कि साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें। बकौल पुलिस, सतर्क नागरिक ही सुरक्षित नागरिक है।

ये करें! 

पुलिस ने कहा है कि कोई भी कॉल आने पर अपनी एजेंसी के आधिकारिक नंबर पर संपर्क कर पुष्टि करें। इसके साथ ही एलपीजी बुकिंग के लिए केवल ऑफिसियल प्लैटफॉर्म्स (वेबसाइट और ऐप आदि) इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। पुलिस ने कहा है कि अफवाह से बचें। बकौल पुलिस, अगर किसी भी तरह फाइनेंसियल फ्रॉड हो ही जाए तो तुरंत 1930 नंबर पर कॉल कर इसकी शिकायत भी करें। 

ये न करें?

पुलिस ने लोगों से फोन पर किसी को भी ओटीपी या किसी भी तरह की बैंक डिटेल देने से बचने को कहा है। इसके साथ ही लोगों को अनजान एसएमएस या व्हाट्सएप लिंक पर भी क्लिक नहीं करना है। पुलिस ने लोगों को जल्दबाजी न करने की सलाह देते हुए कहा है कि ‘सिलेंडर खत्म हो जाएगा’ जैसे डर में आकर कोई पेमेंट न करें। बकौल पुलिस, अनजान कॉलर या शख्स से अपनी बेसिक जानकारी भी शेयर नहीं करनी चाहिए।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *