अल्मोड़ा (Uttarakhand) जिले की रानीखेत तहसील के ऐना गांव में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवक की कथित तौर पर हत्या कर दी। वहीं, बीचबचाव करने पहुंची महिलाओं को घायल कर दिया। मृतक युवक छात्र था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तयारी भी कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक, सिमोली गांव निवासी 20 वर्षीय युवक ऐना स्थित अपनी बुआ के घर आया हुआ था। आरोप है कि शुक्रवार रात कुछ अज्ञात लोग घर में घुसे और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान युवक की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं, चीख पुकार सुनकर वहां पहुंची घर की महिलाएं पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। इसमें युवक की बुआ समेत अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाने के साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है और लोगों ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…