उत्तराखंड

Uttarakhand: किशोरी को Bangalore ले गई पड़ोसन, अवैध धंधे में धकेलने की थी तैयारी

Uttarakhand के Haridwar जिले की पुलिस को ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बेंगलुरु (Bangalore) कर्नाटक से एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पकड़ी गई महिला हरिद्वार से बहला फुसलाकर एक किशोरी को बेंगलुरु ले गई थी और उसे अवैध धंधे के दलदल में फंसाना चाहती थी। महिला किशोरी के पड़ोस में रहती है।

पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों किशोरी की मां ने तहरीर देकर बेटी के लापता होने की जानकारी दी। महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी बेटी को पड़ोस में रहने वाली एक महिला कपड़े खरीदवाने के बहाने अपने साथ ले गई, तब से वह फरार है। इसके साथ ही उसने पुलिस को बेटी व संदिग्ध महिला का मोबाइल फोन नंबर भी सौंपा।

इस पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और दोनों के नंबर को सर्विलांस पर लगाकर लोकशन ट्रेस की। संदिग्ध महिला की लोकेशन बेंगलुरु (कर्नाटक) में मिली। पुलिस ने कर्नाटक से दोनों को बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला नाबालिग लड़की को रुड़की से सहारनपुर और सहारनपुर से लखनऊ स्थित उसके गांव ले जाने का झांसा देकर दिल्ली ले गई थी।

आरोप है कि इसके बाद वह लड़की को गुमराह करते हुए दिल्ली से मंगलोर (हरिद्वार) वापस आने के नाम पर ट्रेन से बेंगलुरु (कर्नाटक) ले गई। पुलिस ने दावा किया कि इससे किशोरी गलत हाथों में जाने से बच गई। बकौल पुलिस, आरोपी महिला का उद्देश्य अपने खर्चे के लिए बच्ची से भीख मंगवाना और जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने का था।

NEWS DESK

Recent Posts

प्रिय भावना! (भावना के नाम एक आम नागरिक का खत)

प्रिय भावना! कैसी भावना हो तुम! जो एक "कॉमेडियन" के दिए व्यंग्यात्मक बयान पर तो…

5 days ago

इस साल 35,000 पौधे रोपने का है लक्ष्य, 14 जुलाई से शुरू हुआ अभियान: डॉ आशुतोष पंत

हल्द्वानी में रहने वाले रिटायर्ड जिला आयुर्वेद अधिकारी और पर्यावरणविद् डॉ आशुतोष पंत ने बताया…

7 days ago

Haridwar: 94 धार्मिक स्थलों से हटाए गए मानकों के खिलाफ व बिना इजाजत लगाए गए लाउडस्पीकर

सुप्रीम कोर्ट द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में…

1 week ago

बिजली स्मार्ट मीटर विवाद: पुराने मीटर को चैक मीटर की तरह यूज कर सकेंगे Nainital जिले के लोग

Nainital के डीएम ललित मोहन रयाल ने शनिवार को बिजली विभाग के अफसरों के साथ…

1 week ago

Uttarakhand: लाखों की चोरी का खुलासा, 160 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी के जेवर बरामद

Uttarakhand के ऊधम सिंह नगर जिले की पुलिस ने लाखों की चोरी की घटना का…

2 weeks ago

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष बनाए गए रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी, जानें कौन हैं?

उत्तराखंड के राज्यपाल रिटार्यड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी को…

2 weeks ago