Uttarakhand के हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम की नईं नगर आयुक्त IAS अफसर आशिमा गोयल ने गुरुवार को अपना पदभार संभाल लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए शहर की बुनियादी समस्याओं का समाधान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सड़क, सीवेज और कूड़ा निस्तारण जैसी समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे शहरवासियों को रोजमर्रा की परेशानियों से निजात मिल सके।
नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम के सामने आमतौर पर सड़क, सीवेज और कूड़ा निस्तारण जैसी चुनौतियां रहती हैं। बकौल गोयल, हल्द्वानी में भी इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों की समस्याओं और शिकायतों का जल्द-से-जल्द समाधान करने की कोशिश की जाएगी।
उन्होंने कहा कि शहर में कूड़ा निस्तारण भी एक बड़ी चुनौती है। गोयल के मुताबिक, विशेष रूप से पुराने जमा कचरे (लेगेसी वेस्ट) और रोजाना निकलने वाले ताजे कचरे (फ्रेश वेस्ट) का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इसके लिए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाएगा।
हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में रविवार को पहली बार Regional Mathematical Olympiad (RMO-2026) का आयोजन…
उत्तराखंड में विज्ञान, तकनीक और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में Astroverse…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कालाढूंगी दौरे के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने…
हल्द्वानी स्थित PSP हॉस्पिटल में पिछले दिनों प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो…
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती एवं बाल दिवस के मौके…
नैनीताल पुलिस ने शादी का सीजन शुरू होने के साथ ही हल्द्वानी में ट्रैफिक और…