हरिद्वार। पुलिस के एक्शन ने एक महिला के माथे पर खींची चिंता की लकीरों को खुशी में बदल दिया। दरअसल, बेटी की शादी के लिए हरियाणा से हरिद्वार पहुंची एक महिला का नोटों से भरा बैग ई-रिक्शा में छूट गया। मामले की सूचना मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही समय में बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला अपनी बेटी की शादी कराने के लिए हरिद्वार पहुंची थी। वह होटल जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुई। इस दौरान उसका नगदी से भरा बैग रिक्शा में ही छूट गया। बैग में कुल ₹2 लाख 16 हजार रुपये रखे हुए थे।
बैग गुम होने की जानकारी मिलते ही महिला ने हरिद्वार पुलिस से संपर्क किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और बैग को ढूंढ लिया। बैग सुरक्षित मिलने के बाद महिला की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। उसने हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद किया।
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के एसएसपी अजय गणपति ने अवैध खनन के मामले की…
नानकमत्ता। ऊधम सिंह नगर जिले की नानकमत्ता कोतवाली की पुलिस ने कथित तौर पर हनीट्रैप…
देहरादून। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने सोमवार…
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में गोल मड़ैया के पास रविवार रात एक नाले में एक…
पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…
बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…