हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के हिंदी विभाग के पूर्व प्राध्यापक डॉ. सन्तोष मिश्र की मां कमला मिश्र का निधन हो गया है। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मेडिकल कॉलेज को समर्पित कर दिया गया। दरअसल, डॉ. सन्तोष मिश्र के पूरे परिवार ने देहदान के लिए मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के साथ-साथ अपने गृह जनपद प्रतापगढ़ स्थित डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज में भी देहदान को लेकर शपथ पत्र जमा किया था।
परिवार ने बताया कि 80 वर्षीय कमला मिश्र का निधन रविवार को हो गया था। इसके बाद चिकित्सा शिक्षा के लिए उनकी देह डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ को सौंप दी गई है। इस दौरान मेडिकल कॉलेज में शरीर रचना विभाग (department of anatomy) की एसोसिएट प्रोफेसर और देहदान अभियान की संयोजक डॉ. आकांक्षा सिंह ने मिश्र परिवार के इस निर्णय का स्वागत किया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से देहदान संकल्प लेने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि इससे मेडिकल स्टूडेंट्स को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक ज्ञान भी मिल सकेगा और वे कुशल डॉक्टर बनकर समाज की सेवा कर सकेंगे।
डॉ. आकांक्षा सिंह ने बताया कि 2021 में स्थापित डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज में पुरुषों की देह तो मिल गई थी लेकिन महिला की देह न होने से मेडिकल स्टूडेंट्स को बेहतर शिक्षण में असुविधा हो रही थी। उन्होंने बताया कि कमला मिश्र के देहदान से मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ को पहली महिला देह प्राप्त हुई है। बकौल सिंह, इससे यूजी और पीजी कोर्स में पढ़ने वाले छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान लेने में विशेष मदद मिलेगी।
वहीं, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने कमला मिश्र के पति श्रीनिवास मिश्र को देहदान का प्रमाण पत्र प्रदान करने के साथ ही सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। युग दधीचि देहदान अभियान के प्रमुख मनोज सेंगर ने मानवता प्रेमियों से रक्तदान, नेत्रदान, देहदान के लिए आगे आने का आग्रह किया। युग दधीचि देहदान अभियान के प्रमुख मनोज सेंगर ने मानवता प्रेमियों से रक्तदान, नेत्रदान, देहदान के लिए आगे आने का आग्रह किया।इस मौके पर डॉ. रश्मि यादव, राजकुमार मिश्र, सुनील मिश्र, अंबुज तिवारी, रमेश मिश्र, संदीप त्रिपाठी, धनंजय मिश्र, विपिन मिश्र, अतुल खंडेलवाल, कैलाशनाथ मिश्र, गौरव मिश्र, सौरभ मिश्र, रामराज तिवारी, आचार्य डॉ. राजाराम मिश्र, श्रद्धानंद मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
गौरतलब है कि डॉ. सन्तोष मिश्र कई सामाजिक और मानवतावादी अभियानों की शुरुआत कर चुके हैं। वह पिछले पन्द्रह वर्षों से नेत्रदान, देहदान और कपड़ा समेत अन्य मुद्दों को लेकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। मिश्र किसी भी अभियान की शुरुआत भाषण से नहीं बल्कि आचरण से करते हैं। इसका असर यह होता है कि आमजन उनके अभियानों से सीधे तौर पर जुड़ जाता है।
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में गोल मड़ैया के पास रविवार रात एक नाले में एक…
पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…
बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…
हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…
नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का…
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया…