हेल्थ

Haldwani: MBPG के पूर्व प्राध्यापक सन्तोष मिश्र की मां कमला मिश्र का निधन, प्रतापगढ़ में हुआ देहदान

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के हिंदी विभाग के पूर्व प्राध्यापक डॉ. सन्तोष मिश्र की मां कमला मिश्र का निधन हो गया है। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मेडिकल कॉलेज को समर्पित कर दिया गया। दरअसल, डॉ. सन्तोष मिश्र के पूरे परिवार ने देहदान के लिए  मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के साथ-साथ अपने गृह जनपद प्रतापगढ़ स्थित डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज में भी देहदान को लेकर शपथ पत्र जमा किया था। 

परिवार ने बताया कि 80 वर्षीय कमला मिश्र का निधन रविवार को हो गया था। इसके बाद चिकित्सा शिक्षा के लिए उनकी देह डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ को सौंप दी गई है। इस दौरान मेडिकल कॉलेज में शरीर रचना विभाग (department of anatomy) की एसोसिएट प्रोफेसर और देहदान अभियान की संयोजक डॉ. आकांक्षा सिंह ने मिश्र परिवार के इस निर्णय का स्वागत किया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से देहदान संकल्प लेने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि इससे मेडिकल स्टूडेंट्स को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक ज्ञान भी मिल सकेगा और वे कुशल डॉक्टर बनकर समाज की सेवा कर सकेंगे।

मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ को मिली पहली महिला देह: डॉ सिंह

डॉ. आकांक्षा सिंह ने बताया कि 2021 में स्थापित डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज में पुरुषों की देह तो मिल गई थी लेकिन महिला की देह न होने से मेडिकल स्टूडेंट्स को बेहतर शिक्षण में असुविधा हो रही थी। उन्होंने बताया कि कमला मिश्र के देहदान से मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ को पहली महिला देह प्राप्त हुई है। बकौल सिंह, इससे यूजी और पीजी कोर्स में पढ़ने वाले छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान लेने में विशेष मदद मिलेगी। 

प्रदान किया गया देहदान का  प्रमाण पत्र

वहीं, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने कमला मिश्र के पति श्रीनिवास मिश्र को देहदान का प्रमाण पत्र प्रदान करने के साथ ही सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। युग दधीचि देहदान अभियान के प्रमुख मनोज सेंगर ने मानवता प्रेमियों से रक्तदान, नेत्रदान, देहदान के लिए आगे आने का आग्रह किया। युग दधीचि देहदान अभियान के प्रमुख मनोज सेंगर ने मानवता प्रेमियों से रक्तदान, नेत्रदान, देहदान के लिए आगे आने का आग्रह किया।इस मौके पर डॉ. रश्मि यादव, राजकुमार मिश्र, सुनील मिश्र, अंबुज तिवारी, रमेश मिश्र, संदीप त्रिपाठी, धनंजय मिश्र, विपिन मिश्र, अतुल खंडेलवाल, कैलाशनाथ मिश्र, गौरव मिश्र, सौरभ मिश्र, रामराज तिवारी, आचार्य डॉ. राजाराम मिश्र, श्रद्धानंद मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे। 

कई जागरूकता अभियान चला चुके हैं डॉ संतोष मिश्र

गौरतलब है कि डॉ. सन्तोष मिश्र कई सामाजिक और मानवतावादी अभियानों की शुरुआत कर चुके हैं। वह पिछले पन्द्रह वर्षों से नेत्रदान, देहदान और कपड़ा समेत अन्य मुद्दों को लेकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। मिश्र किसी भी अभियान की शुरुआत भाषण से नहीं बल्कि आचरण से करते हैं। इसका असर यह होता है कि आमजन उनके अभियानों से सीधे तौर पर जुड़ जाता है।

NEWS DESK

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago