Uttarakhand के Nainital स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार दोपहर एक वकील का खून से लथपथ शव उनकी कार में संदिग्ध हालातों में पड़ा मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। कार के अंदर कथित तौर पर एक पिस्टल और सुसाइड नोट बरामद हुआ है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पार्किंग स्थल पर लोगों ने बंद कार के भीतर लॉन्ग व्यू कंपाउंड के रहने वाले वकील पूरन सिंह भाकुनी को खून से लथपथ देखा। बकौल रिपोर्ट्स, भाकुनी के हाथ में पिस्टल भी नजर आई। घटना की भनक लगते ही मौके पर वकीलों का जमावड़ा हो गया। वहीं, मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस को कार के डैशबोर्ड से एक सुसाइड नोट मिलने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि इसमें भाकुनी ने अपनी बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात लिखी है। खबरों के मुताबिक, नोट में भाकुनी ने बार के साथियों, कमिश्नर, डीएम व एसएसपी से उनकी पत्नी को ढांढस बंधाने की अपील की गई है, जिससे वह कोई गलत कदम न उठा ले। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *