उत्तराखंड

Uttarakhand: जिला योजना के तहत बांटे गए ₹1,018 करोड़+, जानें किस जिले को मिला कितना?

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन पर इस वर्ष के लिए जिला योजना के तहत राज्य के सभी जिलों को कुल ₹1018.206 करोड़ की धनराशि बांटी गई है। इसका उपयोग जिलों में विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। इसमें अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत ₹200.221 करोड़, अनुसूचित जनजाति उपयोेजना के लिए ₹30.007 करोड़ और सामान्य के लिए ₹787.978 करोड़ की धनराशि शामिल है।

जिलेवार आवंटन में पौड़ी को सर्वाधिक ₹119.977 करोड़ और देहरादून को ₹99.394 करोड़ बांटे गए हैं। इसके अलावा नैनीताल के लिए ₹70.189 करोड़, ऊधम सिंह नगर के लिए ₹74.132 करोड़, अल्मोड़ा के लिए ₹74.737 करोड़, पिथौरागढ के लिए ₹71.737 करोड़, बागेश्वर के लिए ₹59.618 करोड़ और चंपावत के लिए ₹76.914 करोड़ आवंटित किए गए हैं। वहीं, टिहरी गढ़वाल को ₹95.215 करोड़, चमोली को ₹74.237 करोड़, उत्तरकाशी को ₹76.542 करोड़, रूद्रप्रयाग को ₹58.158 करोड़ और हरिद्वार को ₹67.356 करोड़ दिए गए हैं। 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस धनराशि से जिलों में स्थानीय जरूरतों के अनुरूप आधारभूत संरचना, ग्रामीण विकास, पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जनोपयोगी योजनाओं को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार संतुलित और समावेशी क्षेत्रीय विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

पिछले साल दिए गए ₹1010.23 करोड़, खर्च हुए ₹996.72 करोड़

सरकार ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में जिला योजना के लिए कुल ₹1010.23 करोड़ दिए गए थे। इसके सापेक्ष मार्च, 2026 तक ₹996.72 करोड़ खर्च किए गए जबकि करीब ₹13.72 करोड़ बकाया रह गया था। बकाया धनराशि वित्त विभाग को सरेंडर कर दिया गया था।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago