अन्य

Haldwani के विपुल जोशी की नई किताब ‘क्षणभंगुर जीवन की स्थायी समस्याएं’ लॉन्च

Haldwani (Uttarakhand) के रहने वाले विपुल जोशी की नई किताब ‘क्षणभंगुर जीवन की स्थायी समस्याएं (मनोवैज्ञानिक चुगलियाँ)’ लॉन्च हो गई है। यह पुस्तक व्यावहारिक मनोविज्ञान (Practical Psychology) पर आधारित है, जो दैनिक जीवन और आसपास घटने वाली घटनाओं को मनोविज्ञान के चश्मे से देखती है।

विपुल ने बताया कि इसमें मुख्य रूप से इंसान की प्राथमिकताओं, सपनों और उसकी असुरक्षाओं से जुड़े पहलुओं पर गहराई से बात की गई है। पुस्तक में कई जीवंत और व्यावहारिक उदाहरण दिए गए हैं, जो आसपास के किरदारों से उठाए गए हैं। इसे पढ़ते समय पाठकों को कई बार यह महसूस होता है कि यह कहानी बिल्कुल उनकी अपनी है, उनके किसी मित्र की है या किसी परिचित के जीवन से जुड़ी घटना है।

जोशी के मुताबिक, यह किताब मनोविज्ञान को केवल कक्षाओं और प्रयोगशालाओं तक सीमित न रखकर आम जीवन, भीड़ और बाज़ार के बीच लाकर खड़ा कर देती है। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह किताब कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स मसलन अमेजन, फ्लिपकार्ट और बुक्स इंडिया पर उपलब्ध है।

छप चुकी हैं कई किताबें

गौरतलब है कि इससे पहले विपुल जोशी पेपरबैक के रूप में ज्योतिष विषय पर दो लोकप्रिय किताबें तार्किक ज्योतिष भाग-1, तार्किक ज्योतिष भाग-2 लिख चुके हैं। विपुल ने बताया कि तार्किक ज्योतिष भाग-1 का अंग्रेजी अनुवाद (लॉजिकल एस्ट्रोलॉजी) सौरभ पाठक ने किया है। इसके अलावा उनकी तीन अन्य (कविता और आजाद ख्यालों से जुड़ी) किताबें भी किंडल पर उपलब्ध हैं। बकौल जोशी, ज्योतिष से जुड़े उनके पॉडकास्ट दुनिया के 40 से अधिक देशों तक पहुंचे हैं।

NEWS DESK

Recent Posts

Haldwani में पहली बार हुआ Regional Mathematical Olympiad

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में रविवार को पहली बार Regional Mathematical Olympiad (RMO-2026) का आयोजन…

10 hours ago

युवा इनोवेटर्स का केंद्र बना भीमताल, NASA Space Apps Challenge में दिखा प्रतिभा का दम

उत्तराखंड में विज्ञान, तकनीक और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में Astroverse…

11 hours ago

Haldwani: यूथ कांग्रेस ने CM के दौरे का किया विरोध, पुलिस से हुई झड़प

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कालाढूंगी दौरे के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने…

11 hours ago

हल्द्वानी: पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

हल्द्वानी स्थित PSP हॉस्पिटल में पिछले दिनों प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो…

1 day ago

चाचा नेहरू के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प ले युवा पीढ़ी: सुमित हृदयेश

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती एवं बाल दिवस के मौके…

1 day ago

Haldwani: पुलिस ने शादी समारोह के लिए तय किए नियम, जानें डिटेल्स

नैनीताल पुलिस ने शादी का सीजन शुरू होने के साथ ही हल्द्वानी में ट्रैफिक और…

2 days ago