उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की पूर्व बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पीसी जोशी का सोमवार सुबह करीब 7 बजे निधन हो गया है। पूर्व सांसद ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह सूचना दी है। जोशी के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दुःख जताया है। पूर्व बीजेपी सांसद जोशी ने बताया कि उनके पति का निधन लखनऊ के एसजीपीजीआई में हुआ है। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह प्रयागराज में किया जाएगा। बकौल जोशी, वे सोमवार शाम करीब 4 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि जोशी कुछ समय से बीमार चल रहे थे। जानकारी के मुताबिक, पीसी जोशी पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर थे। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है। दोनों नेताओं ने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की है। Post navigation CM Dhami ने Haldwani में की कौनसी महत्त्वपूर्ण घोषणा? (देखें वीडियो ) Uttarakhand: इस जिले में अफीम की अवैध खेती करने वाले 31 लोगों पर केस दर्ज