कुमाऊं

Rudrapur: पुलिस पर पथराव करने वाले 10 लोगों पर केस, स्मैक संग महिला अरेस्ट

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने सोमवार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की  टीम पर पथराव करने के मामले में 10 लोगों पर केस दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने नशा तस्कर की भाभी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कथित तौर पर स्मैक बरामद की है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

FacebookLike
YouTubeSubscribe
InstagramFollow

दरअसल, रविवार शाम सुभाष कॉलोनी में नशा तस्करों को गिरफ्तार करने पहुंची एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम पर कुछ लोगों ने कथित तौर पर पथराव कर दिया। आरोप है कि टीम पर गली से वहां मौजूद लोगों और छत से महिलाओं ने पथराव किया था। 

पथराव के दौरान हेड कांस्टेबल भुवन पांडेय के सिर में ईंट लगने से वह घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दबिश के दौरान नाजिम उर्फ नदीम को पकड़ा गया था लेकिन वह पुलिस कर्मी के घायल होने का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था। 

वहीं, पुलिस ने मौके से पांडेय पर जानलेवा हमला करने वाली हसीना नामक महिला को पकड़ने का दावा किया है। बकौल पुलिस, उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 63.38 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। हसीना ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि उसका देवर नाजिम स्मैक लाता है।

पकड़े जाने पर नाजिम ने फेंकी थी काली पन्नी: पुलिस

पुलिस ने बताया है कि छापेमारी के दौरान पकड़ा गया नाजिम 2024 में पॉक्सो ऐक्ट से जुड़े मामले में जेल गया था। बकौल पुलिस, हेड कॉन्स्टेबल भुवन ने नाजिम को गली में पकड़ लिया था और इस बीच उसने अपने हाथ में पकड़ी हुई काले रंग की पॉलीथिन को गली में दीवार की तरफ फेंक दिया। आरोप है कि इसके बाद अचानक से पथराव हो गया। 

अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है पुलिस

पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान भागने वालों में अफसाना, रोशनी, फिजा, फरहाना, नाजिम उर्फ नदीम, शाहरूख, सूरज, इरशाद उर्फ दाऊद उर्फ शद्दा और अनमोल शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इन सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अब पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। 

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Uttarakhand: नाले में मिला शख्स का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में गोल मड़ैया के पास रविवार रात  एक नाले में एक…

14 minutes ago

Uttarakhand: खाई में गिरी कार, 3 युवकों की हुई मौत

पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…

17 hours ago

Uttarakhand: यहां मिला नेपाली शख्स का कंकाल, 7 महीने से था लापता

बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…

18 hours ago

Uttarakhand: जीजा-साली करवा रहे थे गंदा धंधा, इंस्टाग्राम से फंसाते थे लड़कियां

हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…

23 hours ago

Nainital: 17 मार्च को यहां लगेगा रोजगार मेला, 500 पदों पर होगी भर्ती

नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का…

1 day ago

Haldwani: 150 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल कर पकड़ा गया 8 तोला सोना चोरी करने वाला शातिर

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया…

2 days ago