Dehradun जिले की विकासनगर कोतवाली की पुलिस ने सोमवार को 2 हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को ढोल-नगाड़ों के साथ तड़ीपार कर दिया। पुलिस ने दोनों को हिमाचल प्रदेश के बॉर्डर पर ले जाकर जिले की सीमा से बाहर किया है। 

पुलिस ने बताया कि जिलाधिकारी ने कश्यप मोहल्ला जीवनगढ़ निवासी राहुल कश्यप और मुस्लिम बस्ती निवासी आसिफ को 6 महीने के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए थे। दरअसल, दोनों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका थी। बकौल पुलिस, इस आदेश पर दोनों को तड़ीपार करने की कार्रवाई की गई है। 

पुलिस ने दोनों को 6 महीने तक जिले की सीमा में कदम न रखने की सख्त हिदायत दी है। मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस ने हवाले से छपा है कि राहुल के खिलाफ आर्म्स एक्ट, चोरी और नकबजनी समेत अन्य आरोपों में 7 केस दर्ज हैं। वहीं, आसिफ के खिलाफ लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य आरोपों में कुल 18 केस दर्ज होने की बात सामने आई है।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *