देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने शुक्रवार को लोकभवन में 5 नए मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही लम्बे समय से कैबिनेट विस्तार की अटकलों पर विराम लग गया है। शुक्रवार को जिन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई उनमें खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा शामिल रहे। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी समेत कई विधायक व नेता मौजूद रहे। 

भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में ली शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में शपथ ली। इस दौरान उन्होंने जय उत्तराखंड का उद्घोष भी किया।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *