उत्तराखंड

Uttarakhand: हनीट्रैप कर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, बनाते थे अश्लील वीडियो

नानकमत्ता। ऊधम सिंह नगर जिले की नानकमत्ता कोतवाली की पुलिस ने कथित तौर पर हनीट्रैप कर लूट, डकैती और ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने 2 महिलाओं समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस के मुताबिक, गिरोह के लोग महिलाओं के जरिए फोन कॉल कर शिकार को जाल में फंसाने के बाद सुनसान जगह पर बुलाते थे। इसके बाद शिकार को कथित तौर पर बंधक बनाकर मारपीट व लूट की वारदात को अंजाम दिया जाता था। आरोप है कि गिरोह के लोग पीड़ितों के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर बड़ी रकम की फिरौती भी मांगते थे। 

आरोप है कि एक शख्स को महिलाओं द्वारा कॉल पर मीठी-मीठी बातों में फंसाकर मिलने के बहाने नानकमत्ता के मच्छी झाला इलाके में बुलाया गया। बकौल पुलिस, गिरोह के सदस्यों ने शख्स को घेरकर बंधक बनाने के बाद उसका अश्लील वीडियो बनाया और ₹50 लाख की फिरौती मांगने की साजिश रची थी। इस दौरान आरोपी,  शख्स से नगदी, सोने की अंगूठी, दस्तावेज और कार कथित तौर पर लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई कार, नगदी, सोने की अंगूठी, एटीएम कार्ड, डाक्यूमेंट्स, मोबाइल फोन और बाइक बरामद की है।

पुलिस जांच में गिरोह के अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय होने की बात सामने आई है। बकौल पुलिस इस गिरोह के कई सदस्यों पर यूपी और उत्तराखंड में लूट, डकैती के आरोप के साथ ही आर्म्स व एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज हैं। गिरोह के सरगना  तारा सिंह पर करीब 2 दर्जन केस दर्ज बताए जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, वह नानकमत्ता कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की भी जांच कर रही है। 

NEWS DESK

Recent Posts

Uttarakhand: अवैध खनन मामले की जांच में लापरवाही पर पुलिस चौकी लाइन हाजिर

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के एसएसपी अजय गणपति ने अवैध खनन के मामले की…

1 day ago

श्री हेमकुंड साहिब जी के कपाट खुलने की तिथि हुई घोषित, जानें डिटेल्स

देहरादून। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने सोमवार…

2 days ago

Uttarakhand: नाले में मिला शख्स का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में गोल मड़ैया के पास रविवार रात  एक नाले में एक…

2 days ago

Uttarakhand: खाई में गिरी कार, 3 युवकों की हुई मौत

पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…

3 days ago

Uttarakhand: यहां मिला नेपाली शख्स का कंकाल, 7 महीने से था लापता

बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…

3 days ago

Uttarakhand: जीजा-साली करवा रहे थे गंदा धंधा, इंस्टाग्राम से फंसाते थे लड़कियां

हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…

3 days ago