उत्तराखंड में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। शुक्रवार को राज्य के अलग-अलग इलाकों में बारिश, बर्फ़बारी और तेज हवाओं का दौर चला। वहीं, भारत मौसम विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हलकी से भारी बारिश होने और बर्फ़बारी होने की भी आशंका जताई है। इसके मद्देनजर कई जिलों के जिलाधिकारियों ने 24 जनवरी 2026 को अपने-अपने जिलों में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी व प्राइवेट स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों में छुट्टी रखने की घोषणा कर दी है।
अब तक आए अपडेट के अनुसार कुमाऊं मंडल में बागेश्वर, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर ज़िले में अवकाश घोषित हुआ है। वहीं, गढ़वाल मंडल में देहरादून, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, उत्तरकाशी और चमोली जिले के डीएम ने 24 जनवरी को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों में छुट्टी रखने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही नैनीताल ज़िले में कक्षा 1 से आठवीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
मौसम विभाग ने पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फ़बारी जबकि देहरादून में भारी बारिश व बर्फ़बारी का अलर्ट जारी किया है। देहरादून में ऑरेंज अलर्ट भी घोषित किया गया है। इसके अलावा कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में गोल मड़ैया के पास रविवार रात एक नाले में एक…
पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…
बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…
हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…
नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का…
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया…